मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

संस्कारशाला के सैकड़ों बच्चों के बीच वितरित किया गया ड्राइंग कीट

लाइव खगड़िया : अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई ‘प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ’ के द्वारा संचालित बाल संस्कारशाला के लगभग 6 सौ बच्चों के बीच युवा वकील कौशल कुमार के द्वारा ड्राइंग कीट का मुफ्त वितरण रविवार को किया गया.IMG 20180806 WA0003मौके पर बताया गया कि प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ बीते 21 महिनों से शहर के स्लम बस्तियों में रहने वाले बच्चों को नि:शुल्क संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान कर रही है.संस्कारशाला में बच्चों को प्रत्येक दिन ध्यान,गायत्री मंत्रेच्चारण के साथ ही समय-समय पर यज्ञ-हवन कराकर भारतीय संस्कृति से परिचय कराया जा रहा है.IMG 20180806 WA0004रविवार को युवा प्रकोष्ठ के साप्ताहिक सामूहिक साधना शिविर के बाद बच्चों एवं उनके अभिभावकों पर पुष्प की बारिश कर उनका स्वागत किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.अमोद कुमार एवं मंच संचालन अमित कुमार ने किया.वहीं बताया गया कि बाल संस्कारशाला के माध्यम से नवयुग का निर्माण करने का काम किया जा रहा है.IMG 20180806 WA0001इस अवसर पर बाल संस्कारशाला के बच्चे तन्नु प्रिया,अंजली,निधि,राजा,जानकी आदि की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया.कार्यक्रम की सफलता में रंजन,भानू,ब्रजेश,नीरज,संजीत,दीपक,सुजीत आदि की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही.IMG 20180729 WA0009

यह भी पढें : सरकार के मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ एटक लड़ेगी लड़ाई

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!