मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

नयागांव नाव हादसा : SDRF ने बरामद किया तीसरा शव, कई अब भी लापता

IMG 20211116 WA0004

IMG 20211109 WA0005

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के परबत्ता प्रखंड के नयागांव सीढ़ी घाट के समीप मंगलवार की शाम गंगा की उपधारा में नौका के डूबने की घटना के बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नदी से एक और शव बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार उनकी पहचान नयागांव के सिरियाटोला के प्रभात कुमार के रूप में हुई है. जिसके बाद नाव हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई है. उल्लेखनीय है कि हादसे में नयागांव सतखुट्टी निवासी पंकज सिंह एवं शर्मिला देवी की भी मौत हुई है. जबकि अब भी 4-5 लोगों के लापता होने की बातें कही जा रही है. 

इस बीच मंगलवार की देर शाम एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन रोक दिया है. जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने बताया है कि बुधवार को पुनः लापता की खोजबीन की जायेगी. इधर तीनों मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपयो का चेक अनुग्रह अनुदान राशि के तौर पर प्रशासनिक स्तर से उपलब्ध करा दिया गया है.

यह भी पढ़ें :

गंगा में डूबी नाव, दो की मौत व पांच लापता

IMG 20211116 WA0003

बताया जाता है कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे और गहरे पानी में संतुलन खोने की वजह से नौका डूब गया.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!