Breaking News
IMG 20210116 WA0006

टीका लेने के बाद उत्साहित दिखे लाभार्थी, गुलाब का फूल किया गया भेंट




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि शंकर कुमार के द्वारा किया गया. मौके पर अस्पताल के प्रभारी डॉ पटवर्धन झा, डॉ राजीव रंजन समेत कई अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

IMG 20210116 WA000720201230 164945

वहीं टीकाकरण के दौरान सबसे पहले सफाई कर्मी लीला देवी एवं बबीता कुमारी को टीका लगाकर अभियान की शुरुआत की गई . टीकाकरण के बाद बीडीओ ने दोनों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर दोनों कर्मियों ने बताया कि लोगों में टीकाकरण को लेकर कई तरह की भ्रांतियां थी, जो कि बिल्कुल ही गलत है. टीका लगाने के बाद दोनों काफी उत्साहित दिखी. मिली जानकारी के अनुसार परबत्ता में पहले दिन कुल 70 लोगों को सफलतापूर्वक को टीका लगाया गया. जबकि पहले दिन एक सौ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था.


मौके पर प्रभारी ने बताया कि पहले दिन 30 लोग विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहे हैं. हालांकि उनसे संपर्क साधने की कोशिश की गई. लेकिन किन्हीं का मोबाइल ऑफ था तो कोई स्वास्थ्य कारणों से फिलहाल टीका लेने से मना कर दिया.

20210107 200854

दूसरी तरफ उपस्थित लोगों को टीकाकरण के बाद आधे घंटे तक परिसर में ही बनाए गए वेटिंग कक्ष में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया था. जिनमें से किसी को भी टीका लगाने के बाद किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने पर सभी को घर रवाना कर दिया गया. वही बीडीओ ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देना और टीकाकरण में हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि करीब 10 महीने से इस दिन का इंतजार सभी को था. ऐसे में लोगों को इस अवसर का लाभ लेना चाहिए.

Check Also

FB IMG 1777430415840

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

error: Content is protected !!