मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

सेवा,सुरक्षा व संस्कार के मूलमंत्र से ही राष्ट्र निर्माण में दिया जा सकता है योगदान

लाइव खगड़िया : बजरंग दल के जिला कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को शहर के सरस्वती विद्या मंदिर सरस्वती  नगर में आयोजित किया गया.जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिला संयोजक नीलकमल दिवाकर ने किया.कार्यक्रम की शुरूआत संगठन के बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संयोजक जन्मेजय जी, समाजिक समरसता प्रांत प्रमुख  विलास चंद्र सिंह,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक संजय कृष्ण  व नीलकमल दिवाकर ने संयुक्त रुप से  दीप प्रज्वलित कर किया.

IMG 20180916 WA0043

मौके पर कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए बजरंग दल के  क्षेत्रीय संयोजक जन्मेजय जी ने कहा कि हिन्दू समाज बिहार मे आने वाले समय मे अल्पसंख्यक होने के कगार पर पहुंच गया है.धर्मांतरण के खेल में विदेशी फंड के द्वारा गरीब हिन्दू परिवार को प्रलोभन देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है.साथ ही हिन्दुओं को जाति-पाति मे बांटा जा रहा है और साथ ही उन्हें दलित -स्वर्ण के नाम पर लड़ाया जा रहा है.वहीं उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में हिंदू युवाओ को आगे आना होगा और तभी भारत सबल राष्ट्र के रूप मे उद्धृत हो सकेगा.वहीं समाजिक समरसता के प्रांत प्रमुख विलास चंद्र सिंह ने कहा कि सेवा सुरक्षा और संस्कार के मूल मंत्र को ही अपनाकर राष्ट्र निर्माण मे अपना योगदान दिया जा सकता है.

IMG 20180916 WA0045

मौके पर अनुमंडल संयोजक गौतम यादव, नगर सह संयोजक अंजनी कुमार, बेलदौर प्रखंड संयोजक केशव मोदी अलौली प्रखंड संयोजक गौतम सिंह,सदर प्रखंड  संयोजक दीपक कुमार, परबत्ता के विजय कुमार,विनय कुमार,चौथम संयोजक  विदित कुमार, राजेश कुमार, प्रवीण चौरसिया, नगर संयोजक धर्मेंद्र शास्त्री, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

IMG 20180818 WA0025

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!