Breaking News

पीड़िता को न्याय देने की मांग को लेकर मनीष व सैफ बैठे आमरण अनशन पर

लाइव खगड़िया : भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सह आईटी सेल व सोशल मीडिया के जिला संयोजक मनीष कुमार राय एवं मुश्कीपुर निवासी सैफ अली गोगरी कांड संख्या 244/18 के दोषियों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांग को लेकर बुधवार से समाहरणालय के समक्ष धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है.IMG 20180822 WA0023वहीं अनशनकारियों ने गोगरी पुलिस पर मामले में दोषियों को गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया गया.जबकि अनशनकारियों की मांगों में कांड के अनुसंधानकर्ता को कार्य में कोताही बरतने के कारण निलंबित करने,आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किये जाने के मामले का उच्चस्तरीय जांच व कार्रवाई सहित पीड़िता को जल्द न्याय देने जैसी मांगें शामिल था.उल्लेखनीय है कि मामला शादी का प्रलोभन देकर योन शोषण के आरोप का है.वहीं अनशनकारियों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते हुए बताया कि पीड़िता को न्याय मिलने तक अनशन जारी रहेगा.दूसरी तरफ अनशनकारियों को कई सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा समर्थन दिये जाने की शुगबुगाहट भी शुरू हो चुकी है.IMG 20180818 WA0025IMG 20180729 WA0009

Check Also

Poster 2026 07 17 095052

श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज की बड़ी पहल, मेधावी छात्रों को मिलेगी 40 लाख तक की शुल्क रियायत

श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज की बड़ी पहल, मेधावी छात्रों को मिलेगी 40 लाख तक की शुल्क रियायत

error: Content is protected !!