लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत डुमरी पंचायत के बजरंग बली स्थान उसराहा गांव में सोमवार से तीन दिवसीय श्री श्री 108 रामधुनी महायज्ञ का आयोजन शुरू किया गया. बताया जाता है कि परम पूज्य स्वामी आगमानन्द जी महाराज के दिशा निर्देश में तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ का आयोजन उसराहा में किया जा रहा है. इससे पहले 151 कुमारी कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई. जिसमें में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस क्रम में पंडित भोला झा के मंत्रोच्चारण के साथ उसराहा कोसी नदी के तट पर कलश में जल भरा गया और फिर श्रद्धालु भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर पहुंचे. वहीं कलश का स्थापन किया गया.
- कोलवारा में श्रद्धा और उत्साह के साथ हो रही बिहुला-विषहरी पूजा, छह दशकों से जारी है परंपराकोलवारा में श्रद्धा और उत्साह के साथ हो रही बिहुला-विषहरी पूजा, छह दशकों से जारी है परंपरा
- सावन में अगुवानी गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ग्राम रक्षा दल दे रहा सहयोगसावन में अगुवानी गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; ग्राम रक्षा दल दे रहा सहयोग
- एनएच-107 पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन कांवड़ियों की मौतएनएच-107 पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन कांवड़ियों की मौत
- खगड़िया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जेएनकेटी मैदान में हुआ मुख्य समारोहखगड़िया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जेएनकेटी मैदान में हुआ मुख्य समारोह
- खगड़िया में इंजीनियर के घर निगरानी की दबिश, पटना-नालंदा तक फैली जांचखगड़िया में इंजीनियर के घर निगरानी की दबिश, पटना-नालंदा तक फैली जांच
मौके पर सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सिकेन्दर सिंह, अनिल सिंह, त्रिभुवन सिंह, सुमन सिंह, संजीव कुमार बब्बू, अवधेश सिंह, सोनु कुमार, गणेशी महतो, ब्रजेश कुमार, मौजूद थे. जबकि कलश यात्रा में कोमल कुमारी, पुजा कुमारी, अन्नु कुमारी, आरती कुमारी, आंशु कुमारी, रानी कुमारी आदि ने भाग लिया. रामधुनी यज्ञ का बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इसके साथ ही 48 घंटे का रामधुनी यज्ञ शुरू हो गया. यज्ञ को लेकर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है.






