मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

अपार्टमेंट के ऊपरी मंजिल पर ठेकेदार के पुत्र का शव मिलने से फैली सनसनी

IMG 20211229 WA0001

20211226 19412620211226 204754

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के प्रकाश अपार्टमेंट के ऊपरी मंजिल पर ठेकेदार प्रकाश कुमार सिंह के 21 वर्षीय पुत्र प्रियवर्त का शव मिलने से सनसनी फैल गई. प्रियवर्त के सीने में गोली लगी थी. ऐसे में मामला हत्या या फिर आत्महत्या के बीच उलझ गया है.





मृतक के परिजनों की मानें तो प्रियवर्त मंगलवार की रात खाना खाकर अपार्टमेंट के निचले फ्लोर स्थित अपने फ्लैट में सोने चला गया. लेकिन जब बुधवार को उसे नहीं देखा गया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी. इस क्रम में अपार्टमेंट के छठी मंजील पर प्रियवर्त का शव कंबल से ढ़का हुआ पाया गया. जिसके बाद परिजनों के पैर के नीचे से जमीं खिसक गई.

20211229 184123IMG 20211226 200210 499IMG 20211218 WA0170

घटना की सूचना मिलते ही चित्रगुप्तनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेंज दिया. साथ ही सदर एसडीपीओ भी मौके पक पहुंचकर स्थलीय जांच किया. बहरहाल पुलिस मामले के विभिन्न बिन्दुओं पर गहराई से जांच में जुट गई है.  इधर घटना से मृतक के परिजनो के बीच कोहराम मचा हुआ है.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!