Breaking News
IMG 20210809 220649 843

सम्राट चौधरी की पहल, विभिन्र जगहों पर रिंग बांध बनने का रास्ता साफ

IMG 20210812 WA0006

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया के नेतृत्व में बीते दिनों एक शिष्टमंडल ने पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी से मिल कर जिले के वैसे बाढ़ पीड़ितों को भी फसल क्षति अनुदान मिलने की दिशा में पहल करने की मांग की थी, जिन्हें जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा प्रतिवेदित किए गए गलत तथ्यों की वजह से नहीं मिल रहा है. साथ ही जिले के विभिन्न जगहों पर रिंग बांध के निर्माण की भी मांग की गई थी.

IMG 20210829 225712 733

मामले में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के हवाले से मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने बताया है कि मांगों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामले को लाने का काम किया है और तत्काल एक हाई लेवल मीटिंग में इन सभी बिंदुओं पर सार्थक निर्णय लिया गया है.

संजय खंडेलिया में बताया है कि रहीमपुर, उत्तर माड़र सहित परबत्ता, गोगरी के बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल क्षति अनुदान मिलने का रास्ता मंत्री सम्राट चौधरी के त्वरित पहल से संभव हो पाया है. साथ ही जिले के रहीमपुर, परबत्ता के लगार सहित मुंगेर जिले के 2 पंचायतों के इलाके में रिंग बांध बनाने पर भी हाई लेवल मीटिंग में सहमति बन गई है. इसके अतिरिक्त सोनमंकी घाट के पास बागमती नदी के बदलते प्रवाह के बीच उसके इनबैकमेंट कार्य के लिए भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है.

IMG 20210812 WA0005
इधर मंत्री सम्राट के पहल पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनीष चौधरी, भाजपा नेता सुनील चौधरी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील साह, पूर्व मुखिया निरंजन चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव, पूर्व मुखिया संजय यादव आदि ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है.

Check Also

FB IMG 1777430415840

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन, 14 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

error: Content is protected !!