मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

परबत्ता विधायक का शाही अंदाज में स्वागत, बढ़ी लोगों की अपेक्षाएं

IMG 20210118 WA0008




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : कहा जाता है कि संघर्ष जितना बड़ा होता है, जीत उतनी ही बड़ी होती है. कौन भूल सकता है सांसों को रोक देने वाला विगत परबत्ता विधानसभा चुनाव के राजनीतिक मुकाबले को…आखिरकार उस चुनाव में जदयू के डॉ संजीव ने बाजी मार ली और परबत्ता को एक युवा विधायक मिला.

20210107 20085420201230 164945

इन दिनों परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार क्षेत्र के दौरे पर हैं और युवा सोच से परबत्ता की जनता को काफी अपेक्षाएं भी है. दूसरी तरफ विधायक के द्वारा भी जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरने का प्रयास किया जा रहा है.

IMG 20210118 WA0009

इस कड़ी में सरकार से क्षेत्र के विकास व लोगों की सुविधा के लिए कई मांगों को वे रख चुके हैं. दूसरी तरफ लोगों की समस्याओं से अवगत होने के लिए वे अपने आवास पर जनता दरवार भी लगा रहे हैं. 


क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों द्वारा विधायक का शाही अंदाज में स्वागत चर्चाओं के केन्द्र में है और इसकी एक तस्वीर सामने आई है.

वीडियो भी देखें :

वैसे तो परंपरागत परिधानों में बैंड-बाजे के साथ महिला व पुरूषों का जत्था किसी बारात का आभास देता हो. लेकिन दरअसल सड़क पर उतरे लोगों का यह हुजूम वैसा पंचायत के ग्रामीणों का है, जो विधायक डॉ संजीव कुमार का स्वागत करने पहुंचे हैं और इन्हीं भीड़ के साथ विधायक भी पैदल मार्च करते दिख रहें हैं. निश्चय ही क्षेत्र के लोगों का यह प्यार विधायक की जिम्मेदारियों को और भी बढा जाता है और साथ ही यह तस्वीर जनता की विधायक से बढ़ी अपेक्षाओं को भी इंगित करता है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वक्त में युवा विधायक लोगों की उम्मीदों पर कितना खड़े उतरने में सफल होते हैं.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!