मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

अब केमिस्ट से दवा लेते वक्त ग्राहक को बताना होगा नाम, पता व मोबाइल नंबर

IMG 20200408 WA0008




लाइव खगड़िया : कोरोना वायरस के प्रकोप एवं संक्रमण से बचाव के मद्देनजर जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन को दवा ग्राहकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर संकलित कर इस रिकार्ड को हर दिन शाम में विभाग के जिला कार्यालय भेजने का निर्देश दिया है.

जिलाधिकारी सभागार में मंगलवार की शाम औषधि निरीक्षक एवं केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जिला प्रशासन के द्वारा यह अहम निर्णय लिया गया है. जिसके तहत दवा विक्रेता एसोसिएशन को प्रखंड स्तर तक के दवा के खुदरा दुकानदारों से ग्राहकोंं से एकत्रित की गई वांछित विवरण को जिला औषधि नियंत्रक कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया है. साथ ही दुकानदारों को विक्रय के बाद जीवन रक्षक दवाओं के स्टॉक की भी जानकारी विभाग को देनी होगी. बैठक में सहायक औषधि नियंत्रक डॉक्टर सच्चिदानन्दन प्रसाद, औषधि निरीक्षक नागेन्द्र कुमार, जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव रंजन, सचिव राजीव कुमार राजू, उप सचिव राजेश कुमार, नोर्थ इस्ट जोन के संगठन सचिव मुकेश कुमार उपस्थित थे.

IMG 20200408 WA0006IMG 20200326 WA0005

बैठक के उपरांत केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिले के दवा दुकानदारों से कोरोना जैसे संकट में जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील करते हुए ग्राहकों से एकत्रित की गई वांछित सूचनाओं को वाट्सएप के माध्यम से एसोसिएशन के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भेजने का अनुरोध किया है. साथ ही नाम, पता व मोबाइल नंबर नहीं देने वाले ग्राहक को दवा नहीं देने की बातें कही है. वहीं ग्राहकों से भी दवा दुकानदार को सहयोग करने की अपील किया गया है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!