मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

छात्र युवा शक्ति व जाप नेताओं ने SDO से किया छात्रावास चालू कराने की मांग

IMG 20180614 WA0009

खगड़िया : छात्र युवा शक्ति और जन अधिकार छात्र परिषद के नेताओं ने कोशी काॅलेज के बंद पड़े ओबीसी व सामान्य छात्रावास को चालू करने के मद्देनजर गुरूवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात किया.मौके पर छात्र युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष रौशन कुमार के द्वारा बताया गया कि जिले में लॉज मालिकों के द्वारा छात्र-छात्राओं से रूम किराए के नाम पर मोटी रकम वसूल की जा रही है.जिससे छात्रों को आर्थिक कारणों से पठन-पाठन सुचारु रखने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.ऐसे में यदि महाविद्यालय का बंद पड़ा छात्रावास शुरू हो जाता तो छात्र-छात्राएं किराया के नाम पर लिए जाने वाले मोटी रकम से बच जाते.जिससे गरीब छात्र-छात्राओं के द्वारा पढाई छोड़ कर घर वापस लौटने का सिलसिला थम जाता.

IMG 20180606 WA0003वहीं छात्र नेताओं ने बताया कि एक तरफ पढ़ाई बाधित होने से छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब होता जा रहा है.दूसरी तरफ सुविधाएं उपलब्ध रहने के बावजूद छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.वहीं कोशी कॉलेज छात्र संघ के कोषाध्यक्ष राजा कुमार के द्वारा कहा गया कि छात्रों से किराया के नाम पर अधिक वसूली करने वाले लॉज मालिकों पर सख्त कार्रवाई किया जाए.ताकि छात्र-छात्राओं से रूम किराए के नाम पर मोटी रकम वसूली करने वालों की हरकत पर लगाम लग सके.साथ ही उन्होंने कॉलेज टाइम में कोचिंग संचालकों के द्वारा कोचिंग नहीं चलाने कि दिशा में भी पहल करने का अनुरोध सदर अनुमंडल पदाधिकारी से किया गया.

IMG 20180614 WA0009जबकि युवा शक्ति के छात्र नेता सुशांत सिंह चंदेल के द्वारा मांग की गई कि जिला प्रशासन रूम किराया का निर्धारण करें ताकि छात्र-छात्राएं लॉज मालिकों के मनमानी का शिकार नहीं बन सके. मौके पर छात्र नेता अंकित कुमार,ललन कुमार, नंदन कुमार, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार, अर्णव कुमार उपस्थित थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!