मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

प्रखंड प्रमुख चुनाव के दौरान भिड़े दो पक्षों के समर्थक, पुलिस ने चटकाई लाठियां

IMG 20211227 WA0001

20211222 181109IMG 20211226 200210 499

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : सदर अनुमंडल कार्यालय के समीप सोमवार को प्रखंड प्रमुख चुनाव को लेकर दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा. इस बीच प्रखंड प्रमुख पद के दो उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भीड़ गए. जिससे कुछ वक्त के लिए वहां अफरातफरी का माहौल बन गया. इस दौरान पुलिस को लाठियां भी चटकानी पड़ी और तब जाकर स्थिति पर काबू पाया जा सका. जिसके बाद अनुमंडल कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई और कार्यालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.





दरअसल प्रखंड प्रमुख पद के लिए काजल कुमारी व संगम कुमारी के बीच कांटे का मुकाबला रहा. मतदान के उपरांत दो मतों की वैधता को लेकर विवाद शुरू हो गया. संगम कुमारी के समर्थकों का कहना था कि मतदान पर्ची पर प्रत्याशी के नाम के सामने बॉक्स में निशान लगाना था. लेकिन दो पंचायत समिति सदस्यों ने प्रत्याशी के नाम पर क्रास लगा दिया. ऐसे में दो मत को अवैध घोषित करने या पुनः मतदान की मांग संगम कुमारी के समर्थक करने लगे. इस क्रम में उनकी दूसरे पक्ष के समर्थकों के साथ झड़प भी हो गई. संगम कुमारी के समर्थक मांगों को लेकर कचहरी रोड को भी जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए.

20211226 19412620211226 204754

उधर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने दोनों ही प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने की स्थिति में लॉटरी से जीत-हार का फैसला कर दिया. बताया जाता है कि मतदान में दोनों ही उम्मीदवारों को 16-16 मत मिला था. ऐसे में लॉटरी के माध्यम से काजल कुमारी को जीत मिली. बहरहाल काजल कुमारी के विजयी होने की अाधिकारिक घोषणा कर दी गई है.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!