Breaking News
IMG 20231224 WA0004

शव यात्रा में हुड़दंग युवक को पड़ा भारी, हुई गिरफ्तारी

लाइव खगड़िया : जिले मानसी थाना क्षेत्र में शव यात्रा के दौरान एक युवक को हुड़दंग करना भारी पड़ गया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उनके पास से हथियार व कारतूस भी बरामद किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार मानसी बाजार से एनएच-31 की तरफ जा रही शव यात्रा की भीड़ में एक युवक द्वारा हथियार लहराने व फायरिंग करने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद मानसी थाना की पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और युवक को हथियार लहराते देख हिरासत में ले लिया. बताया जाता है कि पुलिस ने युवक के पास से एक देसी कट्टा और 2 जिन्दा कारतूस बरामद किया है. जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की प्रक्रिया पुलिस के द्वारा अपनाई जा रही थी. मामला शनिवार का बताया जा‌ रहा है. गिरफ्तारी युवक जिले के मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान का अजय कुमार बताया जाता है.

छापेमारी दल में मानसी के थानाध्यक्ष शुभम कुमार पाण्डेय, स.अ.नि. अखिलेश कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

Check Also

IMG 20260708 144840 Scaled

कसरैया धार का होगा कायाकल्प, मिली ₹29.20 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

कसरैया धार का होगा कायाकल्प, मिली ₹29.20 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

error: Content is protected !!