Breaking News
Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

लाइव खगड़िया : जिला पुलिस और बिहार एसटीएफ (STF) की विशेष टीम को हथियार तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथार दियारा इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। साथ ही पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर जिले में हथियार तस्करी और तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना अंतर्गत मथार दियारा में कुछ समाजविरोधी तत्वों द्वारा अवैध रूप से हथियार बनाने का काम किया जा रहा है।

सूचना के सत्यापन के बाद जिला पुलिस ने बिहार एसटीएफ (STF) की विशेष टीम, डीआईयू (DIU) टीम और सशस्त्र बलों के साथ मिलकर उक्त स्थान पर संयुक्त रूप से छापेमारी की और मिनी गन फैक्ट्री को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

मुंगेर और खगड़िया के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मौके से जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से चार पड़ोसी जिले मुंगेर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
मो० जसिम उर्फ डोमु— ग्राम: मिर्जापुर बरदह, थाना: मुफस्सिल, जिला: मुंगेर।
मो० नौशाद उर्फ भोकचु — ग्राम: मिर्जापुर बरदह, थाना: मुफस्सिल, जिला: मुंगेर।
मो० नशरुल उर्फ गोपला— ग्राम: मिर्जापुर बरदह, थाना: मुफस्सिल, जिला: मुंगेर।
साहिल राज— ग्राम: मिर्जापुर बरदह, थाना: मुफस्सिल, जिला: मुंगेर।
राजीव कुमार— थाना: मुफस्सिल, जिला: खगड़िया।

भारी मात्रा में अवैध सामान बराम

पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री से निम्नलिखित अवैध सामान और उपकरण जब्त किए हैं:
अर्धनिर्मित पिस्टल: 05
मैगजीन: 02
जिंदा कारतूस: 07
हैंड ड्रिल मशीन: 01
बेस मशीन: 05
मोटरसाइकिल (बाइक): 01
मोबाइल फोन: 03
इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य कई उपकरण।

मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू

मामले के संदर्भ में जिले के मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 85/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम (Arms Act) की विभिन्न धाराओं (25(1-b)a, 25(1)(a), 26(1), 26(2), 35) के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। छापेमारी दल का नेतृत्व मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० अमरजीत प्रताप सिंह, पु०अ०नि० गौतम कुमार, डीआईयू टीम और एसटीएफ की टीम ने सशस्त्र बलों के सहयोग से किया।

Check Also

IMG 20260630 WA0027

परबत्ता अंचल कार्यालय में दुस्साहस: चेंबर में घुसकर सीओ हरिनाथ राम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

परबत्ता अंचल कार्यालय में दुस्साहस: चेंबर में घुसकर सीओ हरिनाथ राम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

error: Content is protected !!