मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

समीक्षा बैठक में खुली पोल, मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

06 09 2024 Saspenf

लाइव खगड़िया : पुलिस कप्तान ने अनुशासनहीनता और कार्य में कोताही बरतने के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मड़ैया ओ०पी० अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

खगड़िया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को समाहरणालय सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक (Monthly Crime Meeting) आयोजित की गई थी। इस बैठक में ज़िले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के कार्यों की समीक्षा की जा रही थी।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि मड़ैया ओ०पी० के अध्यक्ष, पु०अ०नि० (SI) रिक्की कुमार ने अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरती है। इसके अतिरिक्त, उन पर अनुशासनहीनता के भी गंभीर आरोप पाए गए।

Order Now

निलंबन और विभागीय कार्रवाई

​लापरवाही की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए:

  • पु०अ०नि० रिक्की कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
  • उन्हें निलंबित करते हुए पुलिस केन्द्र, खगड़िया में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है।
शेयर
error: Content is protected !!