Breaking News
IMG 20220127 WA0076

शराब माफियाओं पर कहर बन टूटने वाली नविता को मिला सम्मान

20220126 100741

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के परबत्ता प्रखंड के कोरचक्का गांव निवासी विनोद सहनी की साहसी बेटी नविता कुमारी को गुरूवार को जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने अपने कार्यालय में प्रस्तुति पत्र व मेडल देकर उनको सम्मानित किया है. साथ ही उनके उनके योगदान की सराहना की है.




उल्लेखनीय है कि नविता के द्वारा लगातार शराब माफिया, शराब विक्रेताओं एवं अवैध शराब भट्ठी संचालकों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में वे कई शराब भट्ठियों का उद्भेदन कर पुलिस को सहयोग कर चुकी है. साथ ही नविता मद्य निषेध को लेकर जागरूकता फैला है. ऐसे में मद्य निषेध में उनके योगदान को देखते हुए जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया है.

20211231 091631

वहीं जिलाधिकारी ने नविता कुमारी के मद्य निषेध में योगदान की सराहना की एवं उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया. साथ ही उन्हें समाज के लिए रोल मॉडल बतलाया.



Check Also

Poster 2026 04 24 075425

परबत्ता के प्रथम विधायक की धर्मपत्नी और विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी चंद्रकला देवी का 102 वर्ष की आयु में निधन

परबत्ता के प्रथम विधायक की धर्मपत्नी और विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी चंद्रकला देवी का 102 वर्ष की आयु में निधन

error: Content is protected !!