Breaking News
IMG 20250331 WA0020 1

प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है ईद-उल-फितर का त्योहार : रंजीत कुमार साह

लाइव खगड़िया : ईद के अवसर पर नगर पंचायत परबत्ता के चैयरमैन प्रतिनिधि सह पूर्व सैनिक रंजीत कुमार साह ने सोमवार को परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुहल्ले में जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी. इस दौरान नगर पंचायत परबत्ता के चैयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह ने कहा कि ईद प्रेम और भाईचारा का प्रतीक है. इस पर्व में हिन्दू मुस्लिम सभी एक दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारक की बधाई देते हैं. ईद का चांद दिखाई देने के दूसरे दिन प्रातःकाल स्नान कर नए वस्त्र पहन मस्जिदों और ईदगाह पर नमाज पढ़ने जाते हैं. सब एकसाथ मिल-जुलकर अल्लाह को धन्यवाद देते हैं कि उसने उन्हें जीवन दिया, रोजे रखने की शक्ति दी. बाद में गले मिलकर ईद मुबारकबाद देते हैं.

वहीं उन्होंने कहा कि मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद-उल-फितर का उत्सव शुरू हुआ. माना जाता है कि पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी. इस जीत की खुशी में सबका मुंह मीठा करवाया गया था, इसी दिन को मीठी ईद या ईद-उल-फितर के रुप में मनाया जाता है. मौके पर वार्ड पार्षद ताहा सबुक्तगीन, माले नेता अरुण कुमार दास, राजद नेता अली इमाम, लाल खान, सोनू अली सहित कई लोग मौजूद थे.

Check Also

IMG 20250711 WA0021

श्री गुरु व्यास पूर्णिमा महोत्सव में पहुंचे 25 हजार से अधिक श्रद्धालु

श्री गुरु व्यास पूर्णिमा महोत्सव में पहुंचे 25 हजार से अधिक श्रद्धालु

error: Content is protected !!