मुख्य सामग्री पर जाएं
व्रत-त्योहार

पटना में आयोजित होगा श्री व्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव, तैयारी शुरू

Poster 2025 06 17 081350

लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : 10 जुलाई 2025 को विराट श्री व्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव पटना के गेट पब्लिक लाइब्रेरी एंड इंस्टिट्यूट गर्दनीबाग के सभागार में आयोजित होगा. कार्यक्रम श्री शिवशक्ति योग पीठ नवगछिया (भागलपुर) के तत्वाधान में आयोजित होगा. जिसकी तैयारी जोर- शोर से चल रही है. श्री शिवशक्ति योगपीठ के तत्वावधान में आयोजित एवं श्री उत्तरतोताद्रि मठ विभीषणकुंड अयोध्या के उत्तराधिकारी एवं श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में विराट श्री व्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर उनके अनुयायी में खुशी का माहौल है. बताया जाता है कि कार्यक्रम में शिरकत करने खगड़िया जिले से भी बड़ी संख्या में लोग पटना पहुंचेंगे.

बताते चलें कि 2010 में पचगछिया, 2011 में शीला भवन भागलपुर, 2012 मे  मंदार बौसी बांका, 2013 में जी वी कॉलेज नवगछिया, 2014 में  साहू परबत्ता, 2015 तुलसीपुर जमुनियां, 2016 लाज पत पार्क भागलपुर, 2017  में कोसी कॉलेज खगड़िया,  2018 में  बनारसी लाल सर्राफा वाणिज्य महाविद्यालय नवगछिया, 2019 में कोसी इंटर विद्यालय पनसलवा में भव्य दो दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव संपन्न हुआ था. जिसके बाद कोरोना संक्रमण को देखते हुए दो वर्ष (2020-2021)  स्वामी जी के निर्देश पर आयोजित को  सुक्ष्म रूप में मनाया गया था. जबकि 2022- 2023 में बनारसी लाल सर्राफा वाणिज्य महाविद्यालय नवगछिया, 2024 में गोगरी प्रखंड के जवाहर उच्च विद्यालय समसपुर महेशखूंट के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित हो चुका है. श्री शिवशक्ति योग पीठ खगड़िया के मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि सभी योग पीठ समिति के अधिकारी एवं कार्यकर्ता श्री व्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी में जुट गए हैं.

शेयर
error: Content is protected !!