Breaking News
1625572371

डुमरी पंचायत के बूथ संख्या 89 पर पंसस पद के लिए 26 अक्टूबर को पुर्नमतदान



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के बेलदौर प्रखंड के डुमरी पंचायत स्थित बूथ संख्या 89 पर पंचायत समिति सदस्य पद के लिए पांचवें चरण के पंचायत चुनाव को लेकर 24 अक्टूबर को संपन्न मतदान को रद्द कर दिया है. साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने वहां पंचाय़त समिति सदस्य पद के लिए 26 अक्टूबर को पुर्नमतदान कराने और मतदान की समाप्ति के उपरांत उसी दिन मतगणना कराने का आदेश दिया है.

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) को पुर्नमतदान के लिए मतदान दल को आपूरित किये जाने वाले सामग्रियों की व्यवस्था ससमय करते हुए आवश्यक तैयारी कर लेने का आदेश दिया है. साथ ही पुर्नमतदान के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है.


Check Also

IMG 20260611 WA0018

बेलदौर में 174 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, परबत्ता में 36 लीटर विदेशी शराब जब्त

बेलदौर में 174 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, परबत्ता में 36 लीटर विदेशी शराब जब्त

error: Content is protected !!