Breaking News
IMG 20210728 WA0000

आंगन से शराब की दर्जनों बोतल बरामद, एक की गिरफ्तारी



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र से मंगलवार को पुलिस दर्जनों बोतल शराब बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर शराब चलाये जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को सफलता मिली है.
मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में माधवपुर पंचायत के विष्णुपुर गांव से शराब की बरामदगी हुई है. सहायक थाना अध्यक्ष जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में कार्रवाई में विष्णुपुर गांव के एक घर से शराब की विभिन्न एमएल पैक की कुल 67 बोतल बरामद किया गया है.

साथ ही घर के मुखिया अजीत कुमार सिंह को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि शराब को घर के अंदर आंगन में छिपाकर रखा गया था. पुलिस ने बताया है कि मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी पर उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

Check Also

IMG 20260721 WA0004

गंगा की उपधारा में डूबने से 76 वर्षीय पशुपालक की मौत, अहले सुबह बरामद हुआ शव

गंगा की उपधारा में डूबने से 76 वर्षीय पशुपालक की मौत, अहले सुबह बरामद हुआ शव

error: Content is protected !!