Breaking News
IMG 20210606 WA0004

…और खुद बाइक चला चचरी पुल पार करते हुए डीएम पहुंच गये मोहराघाट




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष को जिले के अलौली प्रखंड के चेराखेरा पंचायत के मोहराघाट पहुंचने के लिए रविवार को बाइक की सवारी करनी पड़ी. इस क्रम में वे आगरघाट से खुद मोटरसाइकिल चलाते हुए स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा नदी पर बनाए गए चंचरी पुल पार करते हुए मोहराघाट पहुंचे. दरअसल डीएम बाढ़ प्रभावित पंचायत चेराखेरा के मोहराघाट में आयोजित विशेष टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करने एवं लोगों को टीकाकरण को लेकर प्रेरित करने पहुंचे थे.

IMG 20210606 WA0006

BannerMaker 21122020 135916

जिलाधिकारी ने विशेष शिविर में आए हुए लोगों से कोविड का टीका लेने की अपील करते हुए कहा कि टीका लेने से जान का खतरा नहीं रहता है और टीका पूर्णतः सुरक्षित होने के साथ ही कोविड से लड़ने में प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है. ऐसे में लोग बिना झिझक और भय के टीका लगवा सकते हैं. डीएम ने मोहरा घाट में अधूरे बने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुआयना भी किया. साथ ही उन्होंने बाढ़ के संबंध में जानकारी ली और बांध के कटाव क्षेत्र का भी निरीक्षण किया.

IMG 20210606 WA0005

वहीं डीएम ने बताया किमोहराघाट में थाना भवन के लिए जमीन चिन्हित कर लिया गया है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. डीएम ने टीकाकर्मी दलका भी उत्साहवर्धन किया और स्थानीय आंगनवाड़ी सेविका व सहायिकाओं, जीविका दीदियों, आशा-एएनएम से भी मुलाकात कर उन्हें टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिएप्रेरित किया. साथ हीस्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकत कर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करवाने में सहयोग की अपील किया गया.


विशेष टीकाकरण शिविर में अपर समाहर्ता शत्रुंजय कुमार मिश्र, सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार वर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता चंदन कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी देवनंदन पासवान, जीविका के डीपीएम अजीत कुमार, डीपीएम हेल्थ पवन कुमार, अलौली के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार व अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार, अलौली के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी किरण कुमारी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार, केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद एवं अस्पताल प्रबंधक शशिकांत कुमार भी शामिल हुए.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!