Breaking News
IMG 20200825 WA0002

वाहन क्रय नहीं करने वाले लाभुकों का योजना की सूची से हट सकता है नाम




लाइव खगड़िया : जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा जिला सभागार में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व संबंधित पदाधिकरियों के साथ सोमवार लके समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया.

20200815 174901

बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के वैसे लाभुकों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया जिन्होंने वाहन खरीद नही की गई है. वहीं वाहन खरीद की सूचना नही उपलब्ध कराने वालों की सूची प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शित कर उन्हें नोटिस दिये जाने की बातें कही गई. 

डीएम ने ऐसे सभी लोगो को 3 दिनों का नोटिस देने और इस समयावधि के अंदर साक्ष्य के साथ वाहन क्रय संबंधित सूचना मांगें जाने का निर्देश दिया. वहीं डीएम ने कहा कि यदि सूची में चयनित किसी लाभार्थी द्वारा वाहन का क्रय कर लिया गया है और उन्हें ऋण संबंधित कोई भी समस्या हो तो वे अविलंब जिला परिवहन पदाधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं. साथ ही डीएम ने लाभुक द्वारा वाहन क्रय नही करने की स्थिति में उनका नाम चयन सूची से हटा कर अन्य लाभुको के चयन प्रस्ताव दिए जाने की बातें कही.

Check Also

IMG 20260505 WA0019

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया में विकास योजनाओं का लिया जायजा, मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया में विकास योजनाओं का लिया जायजा, मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

error: Content is protected !!