Breaking News
IMG 20250621 WA0030 Scaled

राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में योग शिविर का आयोजन

लाइव खगड़िया : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के आवास बोर्ड स्थित राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के छात्रों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के कॉलेज प्रभारी प्रदीप कुमार के द्वारा योग क्रिया कराया गया. योग शिविर के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता थे. वहीं योग प्रशिक्षक के रूप में आर्ट ऑफ लिविंग के देव जी एवं नागेंद्र सिंह त्यागी के द्वारा योग एवं ध्यान कराया गया.

मौके पर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि भारत के ऋषि मुनियों द्वारा मानव को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग प्राणायाम एवं ध्यान की खोज की थी. जिसे आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर मानव कल्याण के तौर पर पूरे विश्व ने अपनाया गया.

कार्यक्रम में राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के संरक्षक डॉक्टर स्वामी विवेकानंद, धर्मेंद्र कुमार, प्रोफेसर शशि भूषण, प्रोफेसर विक्रम, रामानंद कुमार, विवेक कुमार सहित सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

Check Also

IMG 20260616 WA0015 Scaled

​गंगा कटाव के स्थायी समाधान के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, बंडाल निर्माण हेतु DPR तैयार करने का निर्देश

​गंगा कटाव के स्थायी समाधान के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, बंडाल निर्माण हेतु DPR तैयार करने का निर्देश

error: Content is protected !!