Breaking News
IMG 20200518 WA0001 2

रिपोर्ट निगेटिव आने पर शाही अंदाज में आइसोलेशन सेंटर से हुई विदाई




लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत तेलिहार गांव की कोरोना संक्रमित महिला के 6 रिश्तेदार सहित बोबिल पंचायत के 5 लोगों का कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सभी को शाही अंदाज में आइसोलेशन सेंटर से घर के लिए विदा किया गया. इस क्रम मे रविवार को बेलदौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित बुनियादी केंद्र में बने आइसोलेशन वार्ड से 11 लोगों को ढोल बाजे के साथ विदाई दी गई.

वहीं गोगरी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मोहम्मद शफीक ने आइसोलेशन सेंटर से विदा हो रहे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, नियमित मास्क का उपयोग करने की सलाह दिया. उल्लेखनीय है कि 12 मई को तेलीहार के एक महिला का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने बाद प्रशासन ने उनके 45 निकटतम संबंधियों को कोरोनटाइन कर संदिग्ध 6 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा था.

Check Also

FB IMG 1784090632855

​खगड़िया एनकाउंटर: पुलिस की पिस्टल छीनने वाला बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार

​खगड़िया एनकाउंटर: पुलिस की पिस्टल छीनने वाला बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार

error: Content is protected !!