मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, दबकर एक की दर्दनाक मौत

IMG 20190629 WA0001





लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर का शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक की मौत हो जाने की खबर है. घटना शेरबासा गांव के पास का बताया जा रहा है.

IMG 20190629 WA0002

मिली जानकारी के अनुसार बेलदौर पंचायत के सोनमाबासा चौर बहियार से ट्रैक्टर में मक्का थ्रेसर जोड़कर कर लाया जा रहा था. इसी क्रम में शेरबासा गांव के पास एक ढलान पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में शेरबासा गांव निवासी चौधरी साह का पुत्र सुनील कुमार ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाइयो में से सबसे छोटा था और वो इंटर का छात्र था. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनो के बीच कोहराम मचा हुआ है.




घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना के एसआई वीरेन्द्र कुमार सिंह व चंदन झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. बहरहाल पुलिस के द्वारा आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है.


IMG 20190618 WA0009 1

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!