Breaking News
IMG 20190301 201524 410

सीएम के जन्मदिन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने काटा केक




लाइव खगड़िया : आज दोपहर के 3 बजे कचहरी रोड स्थित जद (यू) के कचहरी रोड स्थित कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसका नेतृत्व जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार तथा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू मंडल ने संयुक्त रूप से किया.

IMG 20190301 WA0004

मौके पर सुनील कुमार एवं बबलू मंडल ने केक काटकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेहतर राजनीतिक व व्यक्तिगत जीवन एवं लंबी उम्र की कामना किया.वहीं पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू मंडल को भी जन्मदिन की बधाई दी गई. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर हर्ष का इजहार किया.साथ ही पार्टी के दोनों नेताओं के स्वस्थ और दीर्घायु होने कि कामना की गई.




मौके पर जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजकुमार फोगला, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह मुखिया सुनील कुमार सिंह, उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो.साहेबुद्दीन, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, जिला महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, परुषोत्तम अग्रवाल, विकाश कुमार सिंह, सेवा दल के जिलाध्यक्ष सुबोध यादव, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, विमल चौधरी,विजय कुमार आदि मौजूद थे.


Check Also

IMG 20260119 WA0029

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- “खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय”

राजद नेता चंदन यादव ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- "खर्च की चिंता न करें, सुप्रीम कोर्ट तक दिलाएंगे न्याय"

error: Content is protected !!