मुख्य सामग्री पर जाएं
खगड़िया

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

IMG 20260713 170252 Scaled

लाइव खगड़िया: जिला पुलिस की ‘डायल 112’ टीम ने मानवीय संवेदना और त्वरित कार्रवाई की अनूठी मिसाल पेश करते हुए अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की जान बचाई और दो बिछड़ों को उनके परिजनों से मिलवाया।

ट्रेन के आगे कूदने जा रहे व्यक्ति को बचाया

पहली घटना में, डायल 112 की नगर ERV-1 टीम को सूचना मिली कि हाजीपुर के निकट रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। टीम ने बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचकर उस व्यक्ति को सुरक्षित बचाया और उन्हें सकुशल उनके घर भेज दिया। इस टीम में पु०अ०नि० कन्हैया कृष्ण, बीएचजी कुमारी प्रियंका और चालक शंभू सिंह शामिल थे।

भटके हुए नाबालिग और बुजुर्ग को परिजनों से मिलवाया

अन्य दो मामलों में पुलिस की तत्परता ने खुशियां लौटाईं:

  • नाबालिक की सुरक्षित वापसी: डायल 112 की टीम को मड़ैया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालक के भटकने की सूचना मिली। टीम ने संवेदनशील कार्रवाई करते हुए बालक को सुरक्षित संरक्षण में लिया और सत्यापन के बाद उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया।
  • बुजुर्ग की सकुशल घर वापसी: एक अन्य मामले में, नगर ERV-1 टीम ने गंगौर थाना क्षेत्र के कासिमपुर बजरंगबली के पास भटक रहे लगभग 80 वर्षीय बुजुर्ग चुन्नी साह को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके घर का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया।

परिजनों ने खगड़िया पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

शेयर
error: Content is protected !!