मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

आग लगने से ढ़ाई दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख,लाखों का नुकसान

लाइव खगड़िया : जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र के महेशखुंट आसाम रोड चौक पर मंगलवार की रात लगी भीषण आग में आसपास की दर्जनों दुकानें जलकर खाक हो गई.आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसे दमकल को भी काबू करने में घटों मशक्कत करनी पड़ी.आग पर जबतक काबू पाया जाता तबतक करीब ढाई दर्जन से अधिक दुकानों को वो अपनी चपेट में ले चुकी थी और देखते ही देखते सभी दुकान मलबे में तब्दील हो गया.

IMG 20181003 WA0047

साथ ही लूट गया एक साथ दर्जनों गरीबों के सपने और कईयों का आशियाना…स्थिति तो यहां तक बन आई कि घटना के बाद कई परिवार दाने-दाने को मोहताज बन गए.जलने वाले अधिकांश दुकानें चाय-नाश्ता,मोटर पार्टस का व गैरेज बताया जाता है.घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

IMG 20181003 WA0048

बताया जाता है कि महेशखुंट चौक के एनएच 107 के महावीर मंदिर के निकट स्थित फूस की एक दुकान से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते तबाही मचा दिया.स्थानीय लोगों कि यदि मानें तो आग की लपटों के बीच आसपास की दुकानों में पड़े रसोई गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट करने लगे जो स्थिति को और भयावह बना गया.पीड़ित दुकानदारों में भोजल पासवान,ज्योतिष चौरसिया,मिथुन महतो,राजेश राम,चंदन कुमार,मो.सन्नाउल्लाह,मो.अजमल,मो.निजामउद्दीन आदि का नाम शामिल है.घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार की रात्रि ही गोगरी के बीडीओ व सीओ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लिया.वहीं बुधवार की सुबह गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष चन्द्र मंडल ने भी घटना स्थल का दौरा किया.

आग की उठती लपटें :

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!