Breaking News
Suicide 1

सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में 21 अक्टूबर सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत हो गयी है. उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार की सुबह महेशखूंट-गोगरी मार्ग पर टहलने निकली मदारपुर पंचायत के वार्ड 7 निवासी उपेन्द्र पासवान की 62 वर्षीय पत्नी मीना देवी को सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार की बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया था. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं थी. घटना लोहिया चौक के समीप का था.

घटना के बाद जख्मी महिला को परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कराया था. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया था. लेकिन घटना के 38 घंटे बाद शनिवार की देर रात बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में महिला ने दम तोड़ दिया. जिसके बाद रविवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना से परिजनों में कोहराम मचा है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.

Check Also

IMG 20260218 201727 Scaled

खगड़िया के लाल डॉ. वेद प्रकाश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, एक साथ मिलीं 4 प्रतिष्ठित फेलोशिप

खगड़िया के लाल डॉ. वेद प्रकाश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, एक साथ मिलीं 4 प्रतिष्ठित फेलोशिप

error: Content is protected !!