मुख्य सामग्री पर जाएं
सोशल

युवक ने कहा ‘अगवा कर रचाई शादी’, लड़की बोली ‘हमारा पुराना प्रेम प्रसंग’, जाँच में जुटी पुलिस

IMG 20260202 210033

लाइव खगड़िया : जिले में एक बार फिर ‘पकड़ौआ विवाह’ का मामला चर्चाओं में है. ताजा मामला परबता थाना क्षेत्र से सामने आया है है और शादी का वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है. चर्चाएं है कि एक युवक को बंधक बनाकर उसकी मर्जी के खिलाफ हथियार के बल पर शादी करा दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को लड़की के घर से बरामद कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

परबता थाना क्षेत्र के डुमरिया खुर्द गांव निवासी मन्नयम कुमार ने आरोप लगाया है कि उसे गाय खरीदने के बहाने सिराजपुर गांव बुलाया गया था। युवक के अनुसार:

  • वहां पहुँचने पर 3-4 युवकों ने उसे हथियार के बल पर अगवा कर लिया।
  • ​उसे एक घर में ले जाकर मारपीट की गई और बंधक बना लिया गया।
  • इसके बाद जबरन एक युवती के साथ उसकी शादी की रस्में पूरी कराई गईं।

वायरल वीडियो में महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए शादी की रस्में निभा रही है.

40% OFF ON AMAZON, CLICK HERE & ORDER NOW

लड़की का दावा: “यह प्रेम विवाह है”

वहीं, दूसरी ओर दुल्हन ने युवक के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि:

  • यह कोई ‘पकड़ौआ विवाह’ नहीं है, बल्कि दोनों की आपसी रजामंदी से हुई शादी है।
  • ​वे दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और फोन पर बातचीत भी होती थी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि युवक के परिजनों द्वारा थाने में दी गई शिकायत पूरी तरह से झूठी है।

पुलिस की कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही मन्नयम के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सिराजपुर गांव में छापेमारी की और युवक को लड़की के घर से सुरक्षित वापस ले आई।

थानाध्यक्ष का बयान: युवक की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रही है। कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर
error: Content is protected !!