लाइव खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता एवं समर्थकों के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहार वाजपेयी के निधन पर शुक्रवार को गोगरी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता भाजपा के नगर अध्यक्ष बिपीन निषाद तथा संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा उर्फ लड्डुजी ने किया.मौके पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से देश व भाजपा को हुई क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है.होने बाली क्षति बताया.वहीं वक्ताओं ने कहा कि कवि हृदय, प्रखर राष्ट्रवादी वाजपेयी सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि समस्त भारतीयों के मन में बसे हुए थे.यही कारण रहा था कि विरोधी भी इनकी बातों को बड़ी ध्यान से सुनते थे तथा सभी इनके वाक चातुरता के कायल थे.
वहीं उनके कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए बताया गया कि उनके शासनकाल में भारत परमाणु सम्पन्न राष्ट्र का दर्जा पाकर गौरवान्वित हुआ.जबकि भारत का स्वप्न प्रधानमंत्री चतुर्भज सड़क व प्रधानमंत्री सड़क योजना सहित अन्य विकासात्मक योजनाओं का प्रभावी कार्यरुप सामने आया.इस क्रम में गांव एवं शहर के बीच की दूरियां लगभग पट गई.उनके ही कार्यकाल के दौरान मुंगेर व खगड़िया का चुकती रेलवे पुल का सपना साकार हुआ.मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बिपीन कुमार निषाद,अमर कुमार सिन्हा,सन्नी पोद्दार,नितिश कुमार,विनोद झा,करुणेश मिश्र, शैलेन्द्र अम्बष्ट, डॉ० बिजन दास, फूलचन्द पटेल, अजय मंडल,बिकाश कुमार,सलेश शर्मा, अरविन्द सिंह, धनश्याम ठाकुर, सुजीत कुमार “राणा”,शंभु केशरी, चिन्टु केशरी,कंचन केशरी, रणजीत साह, कुन्दन कुमार,रणजीत मालाकार, बिजय पासवान, राजेन्द्र मंडल,अजय कुमार चौरसिया,महेश कुमार गोईनका, शंभु पासवान, लुटन सिंह,राजेश यादव आदि उपस्थित थे.
Check Also
खगड़िया के युवा अभिनेता सुमन शेखर की लघु फ़िल्म ‘ख्वाबीदा’ को मिला NIFFA 2026 में ‘बेस्ट शॉर्ट फ़िल्म’ का पुरस्कार
खगड़िया के युवा अभिनेता सुमन शेखर की लघु फ़िल्म ‘ख्वाबीदा’ को मिला NIFFA 2026 में ‘बेस्ट शॉर्ट फ़िल्म’ का पुरस्कार
Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform