Breaking News
IMG 20211230 WA0016

सरोजनी देवी बेलदौर की एवं वृन्दा देवी मानसी की बनीं प्रखंड प्रमुख

20211229 184123

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के गोगरी अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को बेलदौर प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया. इस दौरान मत बराबर होने पर लॉटरी के आधार पर प्रखंड प्रमुख पद पर सरोजनी देवी निर्वाचित घोषित की गई.




बता दें कि गोगरी अनुमंडल मुख्यालय परिसर में बेलदौर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया. चुनाव प्रक्रिया में सबसे पहले सभी 20 पंचायत समिति सदस्यों को गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी अमन कुमार सुमन ने पद एवं गोपनीयता के साथ-साथ शराब सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई. उसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पंचायत समिति सदस्यों से निर्विरोध या निर्वाचन संबंधित सुझाव मांगा. जिसपर सभी सदस्यों ने सदस्यों ने एक स्वर में चुनाव कराने की बात कही. वहीं बेलदौर प्रखंड प्रमुख पद के लिए सरोजनी देवी और रंजू देवी ने अपने-अपने प्रस्तावक के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया. जबकि उप प्रमुख पद के चुनाव के लिए गौतमी देवी और पूनम देवी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. आवश्यक जांचोपरांत अनुमंडल पदाधिकारी अमन कुमार सुमन ने उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया और फिर चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई.

IMG 20211226 200210 499

IMG 20211218 WA0170

प्रमुख पद के लिए सरोजनी देवी को 10 मत मिले और साथ ही रंजू देवी को भी 10 मत ही मिला. दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद हार-जीत का फैसला लॉटरी सिस्टम से किया गया. जिसमें सरोजनी देवी बाजी मार गईं.




उधर उप प्रमुख पद के लिए गौतमी देवी को 12 मत मिला. जबकि पूनम देवी 8 मत ही प्राप्त कर सकी. चुनाव के बाद बेलदौर प्रखंड प्रमुख के लिए सरोजनी देवी और उप प्रमुख के लिए गौतमी देवी के निर्वाचित होने की घोषणा की गई.

20211226 194126

20211226 204754

इधर सदर अनुमंडल कार्यालय में भी गुरुवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानसी प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ. इसके पूर्व पंचायत समिति सदस्यों को एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. साथ ही आजीवन शराब नहीं पीने को भी शपथ दिलाया गया.

IMG 20211230 WA0015

जिसके बाद मानसी प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के लिए चुनाव कराया गया. मानसी प्रखंड के प्रमुख पद के लिए दो दावेदार थे. जिनमें एक वृन्दा देवी और दूसरा बलवीर चाँद का नाम शामिल था. वहीं वृन्दा देवी को 4 मत मिला. जबकि बलवीर चांद 3 मत प्राप्त करने में ही सफल रहे. ऐसे में वृन्दा देवी प्रमुख पद पर विजयी घोषित किया गया. जबकि उपप्रमुख पद पर वंदना देवी निर्विरोध निर्वाचित हुए.



Check Also

IMG 20260131 154903

गंडक नदी के पास चल रही ‘मिनी गन फैक्ट्री’ का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद

गंडक नदी के पास चल रही 'मिनी गन फैक्ट्री' का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद

error: Content is protected !!