Breaking News
IMG 20210627 WA0001

युवा जदयू : जिला कमिटी का विस्तार, बनाये गए 12 उपाध्यक्ष व 14 महासचिव




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : युवा जनता दल (यू) के जिला कार्यालय में रविवार को युवा जदयू केजिलाध्यक्ष ई. राज कुशवाहा एवं लोकसभा प्रभारी विक्रम यादव ने नई कमिटी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें 12 जिला उपाध्यक्ष, 14 जिला महासचिव एवं 19 जिला सचिव का नाम शामिल है.ज्योतिष कुमार, अभिमन्यू कुमार पासवान, दिव्यांशु दीवाना, इम्तियाज खां, हर्षवर्धन कुमार, अखिलेश कुमार, बलवंत कुमार, प्रशांत कुमार पटेल, सौरभ कुमार, सिन्टू कुमार, सुनिल कुमार एवं गौतम कुमार को युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि नवनीत कुमार सिंह को युवा जदयू का कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

BannerMaker 21122020 135916

युवा जदयू के जिला महासचिव के तौर पर राहुल कुशवाहा, कर्मवीर कुमार, शिव कुमार, किशोर कुणाल गर्ग, दीक्षित कुमार, सुभाष कुमार, कुंदन कुमार, धीरेन्द्र कुमार यादव, निवास कुमार, राजगीर कुमार, राजू कुमार, राहुल राय, रणधीर सिंह पटेल एवं मो बेलाल हुसैन को दायित्व दिया गया है. जबकि राहुल कुमार, अमन कुमार चौरसिया, मुकुन्द कुमार, गुलशन कुमार, अमरजीत कुमार, रविन्द्र कुमार, राजा कुमार, विजय कुमार, सोनू कुमार सिंह, पंकज सदा, विकास कुमार, आशुतोष कुमार, विनोद कुमार, गौरव तांती, विकास कुमार, सुजित कुमार, गौतम सिंह एवं नीतीश कुमार को जिला सचिव बनाया गया है.


नवनीत कुमार उर्फ धर्मेन्द्र कुमार को युवा जदयू के बेलदौर विधानसभा प्रभारी, विकास कुमार को खगड़िया, विनोद कुशवाहा को परबत्ता एवं नागेन्द्र सिंह कुशवाहा को अलौली विधानसभा प्रभारी बनाया गया है. इसी तरह युवा जदयू के बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी ऋषभ कुमार को, रौशन कुमार को चौथम, राहुल कुमार को सदर, सुशांत कुमार को मानसी, निरंजन कुमार सिंह को अलौली, अभिनय कुमार उर्फ राहुल कुमार को परबत्ता एवं अमोद कुमार उर्फ राजो चौधरी को गोगरी प्रखंड का अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि आशीष कुमार को खगड़िया नगर का अध्यक्ष एवं गुलशन गौरव पटेल को गोगरी नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

Check Also

IMG 20260214 WA0019

जदयू के सांगठनिक चुनाव की घोषणा, 20 फरवरी से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया

जदयू के सांगठनिक चुनाव की घोषणा, 20 फरवरी से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया

error: Content is protected !!