Breaking News

व्यपारियों की सर्वोच्च संस्था ‘कैट’ के खगड़िया चैप्टर का गठन




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : व्यपारियों की सर्वोच्च संस्था कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की नवगठित जिला इकाई के 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा के अनुमोदन के उपरांत गठन कर दिया है. इस आशय की जानकारी देते हुए कैट के जिलाध्यक्ष प्रमोद केडिया एवं महासचिव तुषार दहलान ने बताया कि कई दौर की बैठकों और विमर्श के उपरांत कैट के जिला कार्यकारिणी का गठन किया है. इस क्रम में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की बढ़ती सक्रियता के मद्देनजर अधिकाधिक युवा व्यवसायियों को दायित्व दिया गया है. 


वहीं बताया गया कि कैट के जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के तौर पर सीए राजेश केजड़िवाल, मो एम अहमद, मिहिप जैन, मनोज दास एवं संकट मोचन टेकड़िवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि प्रमोद साह को कोषाध्यक्ष, उज्जवल तुलस्यान को संगठन सचिव एवं राजेश अग्रवाल सहित 18 कार्य समिति सदस्यों को दायित्य सौंपा गया है.

मौके पर कैट के जिलाध्यक्ष प्रमोद केडिया ने बताया कि तीन सदस्यीय जिला संरक्षक समिति भी बनाई गई है. जिसमें बजरंग लाल बजाज, संजय खंडोलिया एवं अंजय कुमार को शामिल किया गया है. वहीं कैट महासचिव तुषार दहलान ने बताया कि आगामी दिनों में संगठन सचिव के नेतृत्व में अभियान चलाकर व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जायेगा. साथ ही विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 14 जून को शहर के लोहापट्टी स्थित अग्रसेन भवन में जिला ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कैट के तत्वाधान में किया जायेगा. जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष करेंगे.

Check Also

मनीष भी चुनावी राजनीति के माहिर खिलाड़ी, PK के रणनीति को टक्कर देंगे MK

मनीष भी चुनावी राजनीति के माहिर खिलाड़ी, PK के रणनीति को टक्कर देंगे MK

error: Content is protected !!