Breaking News
IMG 20210125 WA0003

जदयू जिलाध्यक्ष पद वापस बबलू मंडल की झोली में, किये गए मनोनीत




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जदयू ने बिहार में अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. राज्य के कई जिलों के जिलाध्यक्ष को बदल दिया गया है. कई जिलों में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है. चुनाव हारने वाले मंत्री-विधायकों के साथ कद्दावर माने जाने वाले नेता भी लिस्ट में शामिल हैं. जेडीयू ने पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व विधायक राहुल शर्मा जैसे नेताओं को भी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है.

IMG 20210123 WA0006

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है. बबलू मंडल को खगड़िया में पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

20210124 025350

उल्लेखनीय है कि बबलू मंडल ही वर्ष 2019 में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव में जदयू जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे. लेकिन बाद में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा इस चुनाव को रद्द कर दिया गया और निवर्तमान विधान पार्षद सोने लाल मेहता को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया था. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले से नाराज होकर बबलू मंडल सहित जदयू के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया था. उस वक्त यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था.


जबकि बीते वर्ष के विधानसभा चुनाव के पहले निवर्तमान विधायक पूनम देवी यादव की पहल से बबलू मंडल पुनः पार्टी में वापस लौटे और अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बबलू मंडल को जिलाध्यक्ष का पद उनकी झोली में वापस डाल दिया है.

20201230 164945

उधर बबलू मंडल को जदयू जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने की खबर के साथ उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला जारी हो चुका है.

Check Also

IMG 20260310 WA0076 Scaled

​नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर खगड़िया में हलचल तेज, NDA ने बनाई ऐतिहासिक स्वागत की रणनीति

​नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर खगड़िया में हलचल तेज, NDA ने बनाई ऐतिहासिक स्वागत की रणनीति

error: Content is protected !!