Breaking News
PhotoText 4

खगड़िया : पहले चार घंटे में 17 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में उत्साह




लाइव खगड़िया : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार की सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ खगड़िया संसदीय क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई और यह जारी है.इस बीच लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं के बीच खासा उत्साह नजर आ रहा है और जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही है.जिसमें महिलाओं की संख्या भी अच्छी-खासी नजर आ रहा है.मतदान के पहले चार घंटे में सुबह के 11 बजे तक लगभग 17 प्रतिशत मतदान की खबरें है.

IMG 20190423 WA0011IMG 20190423 WA0008IMG 20190423 WA0007IMG 20190423 WA0021

दूसरी तरफ ऐतियित के तौर पर निवारक कार्रवाई के तहत जिले के विभिन्न मतदान केन्द्र से कुछ व्यक्तियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.जिसमें तेलैया बथान के बूथ संख्या 221 से 4,चित्रगुप्तनगर के बूथ संख्या 132 व 138 से 2,बूथ संख्या 66 व 67 से 4 एवं बूथ संख्या 75 से दो सहित महेशखुंट से दो की गिरफ्तारी शामिल है.जबकि तीन बाइक को भी जब्त किया गया है.

IMG 20190423 104026 251

IMG 20190423 WA0020IMG 20190423 WA0025

उल्लेखनीय है कि खगड़िया संसदीय क्षेत्र के जिले के चार विधान सभा सहित सभी 6 विधान सभा क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया जारी है और लोकतंत्र के इस महापर्व में 16 लाख 53 हजार 928 वोटर को मताधिकार का प्रयोग करना है.जिसमें से 8 लाख 73 हजार 363 पुरूष, 7 लाख 80 हजार 525 महिला एवं 40 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल है.जिले के अलौली, बेलदौर व सहरसा जिले के बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में शाम 4 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी. जबकि जिले के खगड़िया, परबत्ता एवं समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधान सभा क्षेत्र में शाम के 6 बजे तक चुनाव होना है.

IMG 20190423 104829 901



IMG 20190423 WA0023

IMG 20190423 WA0005

लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मतदान केन्द्र को आदर्श बूथ के तहतपिंक बूथ के रूप में चयन किया गया है.जहां कर्मचारियों से लेकर पुलिस बल तक महिलाएं ही हैं.

IMG 20190423 WA0009IMG 20190423 WA0019IMG 20190423 WA0024

चुनाव को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है और नदियों में भी पेट्रोलियम की जा रही है.जबकि जिले के अलौली विधान सभा क्षेत्र में 99, खगड़िया में 86,बेलदौर में 98 एवं परबत्ता विधान सभा क्षेत्र में 97 पीसीसीपी लगातार मानीटरिंग कर रहे है और जिले में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में जारी है.


Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!