Breaking News
IMG 20260707 095416 Scaled
Oplus_16908288

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

लाइव खगड़िया : दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार मनीष कुमार, ईटीवी भारत के रजनीश चंद्र और इंडिया टीवी के बिहार ब्यूरो चीफ नीतीश चंद्र के पिता रामनाथ चौधरी का 27 जून को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने पटना के मगध कैंसर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे एक राजपत्रित प्रशासनिक अधिकारी थे।

28 जून को खगड़िया जिले के रहीमपुर में गंगा नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र मनीष कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दुखद घड़ी में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग अंतिम विदाई देने उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी देंगे श्रद्धांजलि

मिल रही जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिवंगत रामनाथ चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने खगड़िया पहुंच रहे हैं। वे एनएच 31 पर स्थित ‘गोल्डेन रिजॉर्ट’ में आयोजित एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे।

प्रशासनिक सेवा से जुड़े थे रामनाथ चौधरी

मूल रूप से खगड़िया सदर प्रखंड के रहीमपुर निवासी रामनाथ चौधरी एक सम्मानित सेवानिवृत्त प्रशासनिक पदाधिकारी थे। वे सहरसा जिले के सलखुआ में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे खगड़िया शहर के जय प्रकाश नगर स्थित अपने निजी आवास में रह रहे थे।

उल्लेखनीय है कि उनके तीनों पुत्रों—मनीष कुमार, रजनीश चंद्र और नीतीश चंद्र—ने मीडिया जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। रामनाथ चौधरी के निधन पर मीडिया जगत, प्रशासनिक हलके और राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

Check Also

IMG 20260616 WA0015 Scaled

​गंगा कटाव के स्थायी समाधान के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, बंडाल निर्माण हेतु DPR तैयार करने का निर्देश

​गंगा कटाव के स्थायी समाधान के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, बंडाल निर्माण हेतु DPR तैयार करने का निर्देश

error: Content is protected !!