Breaking News

वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए मौका,जिला स्तरीय ओपन ट्रायल 12 को




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : ” वॉलीबॉल खिलाडियों का जिला स्तरीय ओपन ट्रायल 12 दिसंबर को परबत्ता प्रखंड के कबेला पंचायत अंतर्गत दुर्गा मंदिर डुमरिया खुर्द के प्रांगण में किया जाएगा.जिसमें चौदह साल से लेकर अठारह साल के युवा खिलाड़ी भाग ले सकते हैं.ओपन ट्रायल की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी.जिसमें अभ्यर्थियों को मैट्रिक का एडमिट कार्ड और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा”.उक्त आशय की जानकारी जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव रविंद्र झा,कोच रघुवंश कुमार और मैनेजर पप्पू कुमार राय के द्वारा दी गई.



साथ ही बताया गया कि 12 दिसंबर को चयनित खिलाड़ियों को उसी दिन स्टेट लेवल सिलेक्सन के लिए बरौनी भेज दिया जाएगा.जहां 13 से 15 तारीख तक सूबे के विभिन्न जिलों से आए हुए अभ्यर्थी का राज्य स्तर के लिए चयन किया जाना है.

IMG 20181210 WA0022

उल्लेखनीय है कि जिले के परबत्ता प्रखंड में वॉलीबॉल खेल के प्रति युवाएं काफी सक्रिय रहे हैं और खेल कोटे से ही दर्जनो युवा सैनिक व पुलिस बल में नियुक्त पा चुके है.जबकि इस क्षेत्र के वॉलीबॉल खिलाड़ी राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पहुंचकर जिले को गौरवान्वित कर चुके हैं.



Check Also

IMG 20260713 170252 Scaled

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

error: Content is protected !!