Breaking News

6 व 7 को 102 एम्बुलेंस कर्मी दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर




लाइव खगड़िया : बिहार का चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटक) के आह्वान पर 8 सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के सभी 102 एंबुलेंस कर्मी 2 दिनों के सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे.इस आशय की जानकारी संगठन के जिला अध्यक्ष मिथलेश कुमार पटेल ने देते हुए बताया है कि सरकार एवं पीडीपीएल कंपनी द्वारा कोई सार्थक पर नहीं किये जाने के विरोध में संगठन द्वारा राज्य स्तरीय दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का निर्णय लिया गया है.इस क्रम में 6 एवं 7 दिसंबर को प्रदेश सहित जिले में सभी 102 एंबुलेंस सेवा ठप रहेगा.



साथ ही उन्होंने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों से 12 घंटे की ड्यूटी लिए जाने, श्रम कानूनों का कार्यान्वयन नहीं किए जाने का विरोध सहित अन्य लंबित मांगों के समर्थन में संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा हड़ताल का आह्वान किया गया है.जबकि संगठन के अन्य मांगों में 102 एंबुलेंस कर्मी को नियुक्ति पत्र एवं वेतन विवरण के रूप में वेतन पर्ची देने,त्योहार में छुट्टी व छुट्टी के दिन काम करने पर अतिरिक्त वेतन देने,जैन विडियो ऑन व्हील्स लिमिटेड के द्वारा कर्मियों के लंबित वेतन का भुगतान करने, इपीएफ का अंशदान कटौती की भविष्य निधि में समायोजन करने आदि जैसी मांगें शामिल है.



Check Also

IMG 20260713 170252 Scaled

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

डायल 112 की तत्परता से बची एक की जान, भटके हुए बुजुर्ग और नाबालिग को भी मिलाया परिजनों से

error: Content is protected !!