Breaking News

भरतखंड ओपी के नवनिर्मित थाना भवन का SP ने किया उद्घाटन




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के भरतखंड ओ.पी. के नवनिर्मित थाना भवन का उद्घाटन सोमवार को पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के द्वारा किया गया.

IMG 20181112 WA0008

इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भरतखंड ओ.पी. को कार्यालय भवन मिल गया है और जल्द ही यहां आवासीय भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जायेगा.

IMG 20181112 WA0007

साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील किया.विशेष तौर पर उन्होंने शराबबंदी के मद्देनजर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त किया.इस अवसर पर एएसपी अभियान राजकुमार राज,गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पी.के.झा,इंस्पेक्टर संतोष सिंह,भरतखंड ओ.पी.प्रभारी मुकेश वर्मा,परबत्ता थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,गोगरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार यादव,पसराहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.



IMG 20181112 WA0006

मौके पर प्रभुदयाल सहनी,जदयू नेता पवन कुमार सिंह, पूर्व मुखिया पृथ्वचंद्र सिंह,रंजय राय,शंकर सिंह, रघुवंश सिंह सहित बड़़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.



Check Also

IMG 20260630 WA0027

परबत्ता अंचल कार्यालय में दुस्साहस: चेंबर में घुसकर सीओ हरिनाथ राम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

परबत्ता अंचल कार्यालय में दुस्साहस: चेंबर में घुसकर सीओ हरिनाथ राम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

error: Content is protected !!