Breaking News

गोली मारकर अपराधियों ने लूट लिया 3.80 लाख

लाइव खगड़िया : जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शुक्रवार की दोपहर लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने खुली चुनौती पेश कर दी है.मिली जानकारी के अनुसार महेशखुंट के पुरानी बाजार में बाइक सवार अपराधियों ने एक छड़-सीमेंट व्यवसायी के कर्मी को गोली मारकर उनके पास से 3.80 लाख रूपये लूट लिए.

IMG 20181026 WA0198

घटना उस वक्त की बताई जा रही है जब गुप्ता ट्रेडर्स के कर्मी जितेन्द्र कुमार दुकान से रूपये लेकर बगल के ग्रामीण बैंक में जमा करने जा रहे थे.कहा जा रहा है कि इसी क्रम में दो अपराधियों ने कर्मी को गोली मारकर उनके पास से रूपये लूट लिया और चंपत हो गए.बताया जा रहा है कि अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली कर्मी के पैर में लगी है.घायल कर्मी को स्थानीय चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है.

IMG 20181026 WA0197

उधर घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश है.जबकि घटना के विरोध में वारदात से सहमे दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर ली.बहरहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है.महेशखुंट के बाजार में दिनदहाड़े गोली चलने व लाखों के लूट की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है.

IMG 20181025 WA0001

Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!