Breaking News

नशा मुक्ति पर नशा मुक्त भारत का जागरूकता अभियान जारी…

लाइव खगड़िया : जिले के परबत्ता प्रखंड के देवरी मध्य विद्यालय में गुरूवार को नशा मुक्त भारत के बैनर तले नशा मुक्ती विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का नेतृत्व नशा मुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत ने किया.है.

IMG 20181025 WA0236

वहीं उन्होंने स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार को नशा का सामान बेचने से जितना राजस्व प्राप्त होता है उससे अधिक रुपया नशा से होने वाली बीमारी पर खर्च हो जाता है.साथ ही नशा करने वाले लोगों का शारीरिक,आर्थिक व मानसिक बौद्धिकता क्षमता मे ह्रास हो जाता है.

IMG 20181025 WA0239

वहीं नशा मुक्त भारत के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि अगर नशा करने वाला व्यक्ति ना सिर्फ खुद के लिए बल्कि अपने आने वाले पीढ़ी के लिए भी मुश्किलें पैदा कर जाता है.क्योंकि नशे का प्रभाव किसी ना किसी रूप में उनके बच्चों पर भी पड़ता है.

IMG 20181025 WA0243

मौके पर भाषण प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले दस बच्चों को पाठ्य सामग्री भी पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई.जिसमें डेजी कुमारी, सीमा कुमारी, कोमल कुमारी, नीतु कुमारी, अनिता कुमारी, अंकिता कुमारी, गौतम कुमार, अमरदीप कुमार, आनंद कुमार, संतोष कुमार का नाम शामिल था.मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मधुमाला कुमारी, सहायक शिक्षिका बेबी कुमारी, रानी कुमारी, शिक्षक कृष्ण मुरारी,ब्रजेश कुमार,जवाहर दास, टोला सेवक राजेश कुमार, रसोईया राधा देवी, सावित्री देवी, पिंकी देवी, शोभा देवी, ललिता देवी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

IMG 20181013 WA0378

Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!