Breaking News
FB IMG 1771554780313

उसराहा पुल पर पहले ली सेल्फी, फिर कोसी नदी में कूद गया नवविवाहित जोड़ा

लाइव खगड़िया : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित उसराहा पुल पर गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ घरेलू कलह से तंग आकर एक नवविवाहित दंपती ने कोसी नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद से ही दोनों लापता हैं और स्थानीय प्रशासन उनकी तलाश में जुटी हुई है।

सेल्फी लेने के बाद अचानक लगा दी छलांग

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक से आए दंपती पुल के बीचों-बीच रुके। पहले उन्होंने मोबाइल से अपनी सेल्फी ली और खुश नजर आ रहे थे। लेकिन पलक झपकते ही दोनों ने एक साथ उफनती कोसी नदी में छलांग लगा दी। किनारे पर मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक दोनों नदी की लहरों में समा गए।

Shop Now

8 महीने पहले हुई थी शादी

लापता दंपती की पहचान जिले के बेलदौर प्रखंड के तेलिहार पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी 27 वर्षीय रूपेश कुमार और उनकी 23 वर्षीय पत्नी मौसम कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी महज 8 महीने पहले माली पंचायत के विष्णुपुर गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि दंपती आधार कार्ड अपडेट कराने के बहाने घर से निकले थे।

प्रशासनिक मुस्तैदी और रेस्क्यू ऑपरेशन

​घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार और सीओ अमित कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

  • भीड़ पर नियंत्रण: पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा होने के कारण लगे जाम को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटवाया।
  • SDRF को सूचना: थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता जोड़े की तलाश के लिए SDRF की टीम को सूचित कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह से सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हैरानी की बात यह है कि जब दंपती नदी में डूब रहे थे, उस समय कुछ युवक मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में मशगूल थे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Check Also

Khagaria SP Rakesh Kumar 1766152800830

खगड़िया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

खगड़िया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

error: Content is protected !!