Breaking News
922635 Cash

बैंक की गलती से खाते में आए 5.50 लाख, शख्स बोला- PM मोदी ने भेजे, नहीं लौटाऊंगा

IMG 20210829 225712 733

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : कई बार बैंक की गलती से गलत खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाता है और इसके लिए लोगों को बैंक का चक्कर लगाना पड़ता है. लेकिन इस बार मामला उलटा पड़ गया है और बैंक की गलती के कारण बैंककर्मियों को एक उपभोक्ता के यहां चक्कर लगाना पड़ रहा है और उपभोक्ता अपनी जिद पर अड़ा हुआ है. दरअसल बैंक की गलती से खाते में आए पैसे बैंक को वापस करने से इंकार कर रहा शख्स अजीब तर्क दे रहा है. उसका कहना है कि ये पैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसके खाते में भेजे हैं, ऐसे में रकम वापस नहीं करूंगा.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिले के एक व्यक्ति के खाते में बैंक की गलती से 5.5 लाख रुपये आ गए और उसने यह कहते हुए बैंक को रकम वापस करने से इंकार कर दिया कि ‘पैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भेजा गया है.’ बताया जाता है कि ग्रामीण बैंक ने गलती से मानसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव के मूल निवासी रंजीत दास के खाते में पैसे भेज दिया और मामले की जानकारी मिलने के बाद बैंक ने उस उपभोक्ता को पैसे वापस करने के लिए कई नोटिस दिया. लेकिन रंजीत दास ने रकम वापस करने से साफ इंकार कर दिया.

IMG 20210812 WA0006

IMG 20210812 WA0005

रिपोर्ट्स के अनुसार रंजीत दास ने कहा है कि ‘जब उन्हें इस साल मार्च में पैसा मिला तो वो बहुत खुश था. उसने सोचा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया था, जिसकी यह पहली किस्त हो सकती है और फिर उसने सारा पैसा खर्च कर दिया. अब उनके बैंक खाते में पैसे नहीं हैं. उधर मानसी पुलिस ने बैंक के मैनेजर की शिकायत पर रंजीत दास को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रहा है.

Check Also

IMG 20260319 100335

मौत के सन्नाटे में जब गूंजी एक ‘लाश’ की चीख, जॉन पारदी के पुनर्जन्म की खौफनाक दास्तां

मौत के सन्नाटे में जब गूंजी एक 'लाश' की चीख, जॉन पारदी के पुनर्जन्म की खौफनाक दास्तां

error: Content is protected !!