Breaking News
IMG 20210812 WA0010

चिराग के बंगले में शिवराज की एंट्री, ग्रहण किया लोजपा की सदस्यता



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है और अब तक जाप व युवा शक्ति के विभिन्न कार्यक्रमों में फ्रंट लाइन में दिखने वाले युवा नेता शिवराज यादव ने चिराग पासवान का दामन थाम लिया है. उल्लेखनीय है कि शिवराज यादव के भाई मनोहर कुमार यादव जाप के प्रदेश महासचिव है.

IMG 20210812 WA0006

उधर बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद शिवराज यादव ने बुधवार को दिल्ली के 12 जनपथ स्थित लोजपा कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की मौजूदगी में लोजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार शिवराज यादव के साथ जाप नेता सुमन कुमार, मोहन चौधरी, मनीष कुमार, राकेश कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह, पिंकेश कुमार, हरीश कुमार सहित कई अन्य लोगों ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण की है.

Videotogif 2021.08.13 00.17.14

लोजपा की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत शिवराज यादव ने बताया है कि वे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन एवं पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर वे अपने समर्थकों के साथ लोजपा से जुड़े हैं.

IMG 20210812 WA0005

हलांकि इस बात की चर्चाएं उस वक्त ही शुरू हो गई थी जब पशुपति पारस व चिराग पासवान प्रकरण के बाद चिराग पासवान खगड़िया पहुंचे थे. चिराग पासवान की आशिर्वाद यात्रा के दौरान शिवराज यादव की मौजूदगी बहुत कुछ बयां कर गया था.

Check Also

IMG 20260315 161356

निशांत की नई पारी व बबलू मंडल का अनुभव, खगड़िया में जेडीयू को नई धार देने की तैयारी

निशांत की नई पारी व बबलू मंडल का अनुभव, खगड़िया में जेडीयू को नई धार देने की तैयारी

error: Content is protected !!