Breaking News
IMG 20210604 WA0004

खगड़िया पहुंचा टीका एक्सप्रेस, जागरूकता फैलाने के साथ करेगा टीकाकरण भी




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने शुक्रवार को झंडी दिखाकर 2 टीका एक्सप्रेस को रवाना किया. कोरोना के दूसरे लहर को नियंत्रित करने के लिए जिले में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में टीकाकृत किये जाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने शहरी इलाकों में टीका एक्सप्रेस के संचालन का निर्णय लिया है. टीका एक्सप्रेस के माध्यम से शहरी वार्डों और मुहल्लों में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जायेगा.

BannerMaker 21122020 135916

ज़िला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व केयर इंडिया के प्रतिनिधियों ने टीका एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिये रवाना किया. इस क्रम में डीएम आलोक रंजन घोष, अध्यक्ष, नगर परिषद के अध्यक्ष सीता कुमारी, उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा, सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी देवनंदन पासवान, डीसीएम हेल्थ, केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद ने संयुक्त रूप “टीका एक्सप्रेस” को हरी झंडी दिखायी. बताया जाता है कि टीका एक्सप्रेस नगर परिषद के सभी वार्डो में घूम-घूम कर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने का कार्य करेगी.


शुक्रवार को नगर परिषद के दो स्थलों पर टीका एक्सप्रेस के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया गया. के एन क्लब और दाननगर मिडिल स्कूल में टीका एक्सप्रेस द्वारा टीकाकरण सत्र स्थल बनाया गया एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में कुछ वार्ड पार्षदों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने टीका लगवाया. इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अभियंता राजीव रोशन भी मौजूद थे.

IMG 20210604 WA0005

मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में टीका एक्सप्रेस वाहन के माध्यम से 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाएगा. ऐसे लाभार्थियों, जो टीकाकरण सत्र स्थानों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके लिए यह टीका एक्सप्रेस बहुत उपयोगी सिद्ध होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन कराने के लिए कुछ खास वर्ग के लोग अभी भी सत्र स्थलों पर संक्रमण के खतरों को देखते हुए नहीं पहुंच रहे हैं. टीका के संबंध में अफवाहों एवं दुष्प्रचारों का खंडन करने हेतु जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है. टीका एक्सप्रेस के संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा माइक्रोप्लान व रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है. बताया जाता है कि नगर परिषद द्वारा संचालित कूड़ा उठाव वाहन एवं कोरोना जागरूकता वाहनों के माध्यम से एक दिन पूर्व माइक्रो प्लान एवं रूट चार्ट के हिसाब से निर्धारित सत्र स्थलों पर टीकाकरण की जानकारी के लिए माइकिंग सुनिश्चित कराई जाएगी. प्रत्येक टीका एक्सप्रेस का अपेक्षित लक्ष्य प्रतिदिन न्यूनतम 200 लाभार्थी रखा गया है.


प्रत्येक टीका एक्सप्रेस वैन में 2 नर्स, 1 वेरिफायर/ऑपरेटर अर्थात 3 स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे, जो शहरी वार्डों में घूम-घूम कर लोगों को कोविड का टीका लगाने का काम करेंगे. इसके साथ ही टीकाकरण अभियान को लेकर विभिन्न समुदायों के बीच जन-जागरूकता फैलाते हुए लोगों को प्रेरित भी करेंगे. टीका एक्सप्रेस वैन के माध्यम से नगर परिषद क्षेत्र के 26 वार्डो के लोगों को टीका दिया जाना है. ज़िला मुख्यालय स्थित नगर परिषद क्षेत्र में 2 टीका एक्सप्रेस वैन भ्रमणरत रहेंगे और लोगों को टीका देने के साथ-साथ जन जागरूकता भी फैलायेंगे.

Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!