Breaking News
IMG 20200718 WA0003

मास्क नहीं पहनने पर बेलदौर में 45 लोगों से वसूल किया गया जुर्माना




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन के बीच जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के निर्देश पर मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंस का पालन को लेकर जांच अभियान शनिवार को भी जारी रहा. अभियान को लेकर प्रशासनिक टीम के द्वारा लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की सलाह दी जाती रही.

20200603 142010



इस क्रम में जिले के बेलदौर प्रखंड में मास्क नहीं पहनने पर लोगों से 50 रुपए का जुर्माना वसूल की गया. इस दौरान बीडीओ शषिभूषण कुमार, सीओ अमित कुमार एवं नव पदस्थापित थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेलदौर बाजार एवं इसके आस पास के क्षेत्रों में पैदल मार्च कर लोगों को लॉक डाउन का पालन करने एवं मास्क का उपयोग अनिवार्य रुप से करने की अपील किया. साथ ही अधिकारियों ने मास्क का उपयोग नहीं करने वाले 45 लोगों से 50 रुपए के प्रति व्यक्ति की दर से कुल 2250 रुपए का जुर्माना राशि चालान काटकर वसूल किया.

Check Also

FB IMG 1784090632855

​खगड़िया एनकाउंटर: पुलिस की पिस्टल छीनने वाला बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार

​खगड़िया एनकाउंटर: पुलिस की पिस्टल छीनने वाला बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार

error: Content is protected !!