मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

बेलदौर : तालाब से बरामद हुआ अधेड़ का शव, बुधवार की शाम से था लापता

IMG 20200619 WA0000




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन गांव के जन वितरण प्रणाली विक्रेता धनेश्वर सदा के 45 वर्षीय पुत्र लालो सदा का शव को गुरूवार की सुबह गांव के तालाब से बरामद किया गया. बताया जाता है कि मृतक बुधवार की शाम से लापता था. 

घटना की सूचना मिलने पर बेलदौर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक बुधवार की शाम में घटनास्थल के निकट के एक खेत में अपने पिता के साथ घास काटा था. जिसके उपरांत वो घास का बोझ लेकर घर के लिए निकला था. इस बीच उनके पिता तालाब किनारे शौच करने चले गये. ऐसे में पैर फिसल जाने से पानी में डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है.

20200603 142010

दूसरी तरफ गुरूवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा तलाब में शव देखे जाने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मृतक अपने पीछे दो पुत्र व तीन पुत्री सहित पत्नी को छोड़ गया है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!