Breaking News
IMG 20200418 WA0013

सच साबित हुई डूबने की आशंका, मां-बेटे का भी शव कोसी नदी से बरामद




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के मानसी थाना क्षेत्र के धमारा गांव की लापता मां और बेटे का शव भी शनिवार को टेकुरिया के समीप कोसी नदी से एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है. इधर मामले की सूचना मिलने पर मानसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों ही शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. गौरतलब है कि शुक्रवार को श्रीनगर के समीप कोसी नदी से पुत्री का शव बरामद किया गया था.


उल्लेखनीय है कि गुरूवार को कोसी नदी के किनारे से मिट्टी लाने गई धमारा गांव निवासी मनोज यादव उर्फ मंटू यादव की 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी और उनकी पुत्री छोटी कुमारी एवं पुत्र प्रिंस कुमार लापता हो गया था. जिसके उपरांत सभी के नदी में डूबने की आशंका व्यक्त की गई थी. घटना की सूचना मिलने पर डीएम आलोक रंजन घोष के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम के द्वारा मोटर बोट की सहायता से कोसी नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था.

IMG 20200418 WA0014

इधर मिली जानकारी के अनुसार चौथम प्रखंड के सरसवा पंचायत के सरपंच विवेकानंद यादव की मौजूदगी में चौथम सीओ दयाशंकर तिवारी के द्वारा मृतक के परिजन मंटू यादव को आपदा राहत कोष मद् से 12 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया है.

Check Also

IMG 20260403 WA0016 1 Scaled

रामधुनी महायज्ञ व रामकथा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

रामधुनी महायज्ञ व रामकथा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

error: Content is protected !!