Breaking News

डॉ.संजीव पुनः बने जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष




लाइव खगड़िया : जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजीव कुमार पुनः जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गये हैं.बीते सोमवार को चुनाव पदाधिकारी सह अधिवक्ता ओम प्रकाश रंजन की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में वे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये.उल्लेखनीय है कि जिला क्रिकेट संघ के पांच पदों के लिए हुए चुनाव में हर पद के लिए एक-एक उम्मीदवार ने ही अपना नामांकन दर्ज कराया.जिससे सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये.

IMG 20181206 WA0001



वहीं अन्य पदों पर अनिल कुमार उपाध्यक्ष, सदानंद प्रसाद सचिव, युगल किशोर संयुक्त सचिव एवं सुशील कुमार पालड़ीवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए.मौके पर बिहार क्रिकेट संघ द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर संजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे.बताया जाता है कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा.उल्लेखनीय है कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त संघ है.जबकि बिहार क्रिकेट संघ को बीसीसीआई के द्वारा मान्यता मिल चुकी है.



Check Also

IMG 20260707 095416 Scaled

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

error: Content is protected !!